फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unique campaign in Navratri, gifted newspaper

Hathras News: नवरात्र में अनूठी मुहिम, भेंट किया अखबार, बताए अखबार पढ़ने से होने वाले फायदे

Mon, 07 Oct 2024 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 10:23 PM IST
सार

आगरा रोड स्थित पॉलीटेक्निक के पीछे श्रीराधा बिहारी पब्लिक स्कूल में छात्राओं को अखबार देकर इसके पढ़ने से मिलने वाली जानकारी और उसके फायदे बताए गए। इस मौके पर अमर उजाला की टीम ने छात्राओं को अखबार के जरिए मिलने वाली जानकारी के बारे में बताया।

विज्ञापन
Unique campaign in Navratri, gifted newspaper
एसआरवी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला अखवार दिखाती छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

शारदीय नवरात्र पर अमर उजाला ने विद्यालयों में छात्राओं को अखबार भेंट करने की मुहिम शुरू की है। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को शहर के आगरा रोड स्थित पॉलीटेक्निक के पीछे श्रीराधा बिहारी पब्लिक स्कूल में छात्राओं को अखबार देकर इसके पढ़ने से मिलने वाली जानकारी और उसके फायदे बताए गए। 

विज्ञापन


इस मौके पर अमर उजाला की टीम ने छात्राओं को अखबार के जरिए मिलने वाली जानकारी के बारे में बताया। टीम ने बताया कि अखबार के जरिए सामान्य ज्ञान के साथ साथ देश-विदेश में घटित होने वाले घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है, इसलिए रोज अखबार पढ़ना चाहिए। 
विज्ञापन


इस मौके पर चेयरमैन एपी सिंह ने बताया कि अखबार के जरिए हमें देश-विदेश में होने वाली घटनाओं की जानकारी मुहैया होती है। सभी को प्रतिदिन अखबार जरूर पढ़ना चाहिए, इससे सामान्य ज्ञान बढ़ता है। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने कहा कि अखबार के जरिए देश की राजनीति, सामाजिक जानकारियां अपडेट होती है। इस मौके पर निदेशक प्रदीप सेंगर, प्रबंधक पुनीत कुमार और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed