24 घंटे आएगी बिजली: 22 जनवरी को दिन-रात रहेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति, नहीं लिया जाएगा शट डाउन
लोकल फॉल्ट व फीडर ब्रेक डाउन के नाम पर बिजली संकट झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। प्रभु श्रीरामलला के अयोध्याय में निर्माणाधीन मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन द्वारा 22 जनवरी को जिलेभर को 24 घंटे निर्बाध और बेहतर आपूर्ति मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या धाम में निर्माणाधीन भव्य मंदिर में होने वाले प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर 22 जनवरी को जिलेभर को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। इसे लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कमर कस ली है। एक दिन पहले 21 जनवरी को जिलेभर के सभी विद्युत उपकेंद्रों व जर्जर पोल व लाइनों पर मम्मरम कार्य किया गया। जिससे की उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा सकें।
लोकल फॉल्ट व फीडर ब्रेक डाउन के नाम पर बिजली संकट झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। प्रभु श्रीरामलला के अयोध्याय में निर्माणाधीन मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन द्वारा 22 जनवरी को जिलेभर को 24 घंटे निर्बाध और बेहतर आपूर्ति मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसे लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। जिससे की बिजली सप्लाई में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न उत्पन्न होने पाया।
उच्चधिकारियों द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने को लेकर एक दिन पहले जिलेभर के सभी विद्युत 33/11 केवी उपकेंद्र व और उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों के जर्जर पोल व लाइनों में मरम्मत कार्य कराया गया। उपकेंद्रों पर लगी ओसीबी, वीसीबी व ट्रांसफॉर्मरों में कोई छोटी-मोटी कमी थी तो उसे दूर किया गया। जिससे की आपूर्ति किसी प्रकार से आपूर्ति प्रभावित न हो और उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर आपूर्ति मिल सकें।
कार्यालय और उपकेंद्र रंग-बिरंगी लाइटों से होंगे रोशन
शासन द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर सोमवार को जिलेभर के सभी विद्युत उपकेंद्र व कार्यालयों को बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने व स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह उपकेंद्र व कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाएगी और शाम को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा।
भगवान श्रीराम के सोमवार को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर जिलेभर को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। किसी प्रकार का कोई भी शट डाउन नहीं लिया जाएगा। उपकेंद्र व कार्यालयों को शाम को बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसे लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -अरविंद कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।