{"_id":"67938b97c3ddd79865075a03","slug":"uncontrolled-truck-hit-the-bus-from-behind-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बस में मारी टक्कर, 13 सवारी घायल, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बस में मारी टक्कर, 13 सवारी घायल, पांच गंभीर
Fri, 24 Jan 2025 06:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 06:16 PM IST
सार
फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रही थी। रात्रि में जैसे ही बस गांव बिलार के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर के बस में टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही रोडवेज बस में बैठे लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े और घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
23 और 24 जनवरी की रात्रि दो बजे अलीगढ़ हाईवे पर ग्राम बिलार के निकट एटा की तरफ जा रही रोडवेज बस में पीछे से ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इससे बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस की 13 सवारियों को चोट आई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पांच गंभीर घायलों को रात्रि में ही रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रही थी। रात्रि में जैसे ही बस गांव बिलार के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर के बस में टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही रोडवेज बस में बैठे लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े और घायल हो गए। रात्रि में ही सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 13 घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां से बस चालक गजेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी कायमगंज, अफसर पुत्र इस्लाम निवासी कायमगंज, जियाउद्दीन पुत्र मुन्ने खान निवासी कायमगंज, सीमा पत्नी विजय कुमार निवासी संगम विहार दिल्ली, अतुल कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी फर्रुखाबाद को अति गंभीर चोटों के चलते रात्रि में ही यहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शेष घायलों का स्थानीय सामुदायिक केंद्र में उपचार चल रहा है । पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण को लेकर कोई तहरीर नहीं आई थी।