{"_id":"68f00b785c7d96ab1b09f530","slug":"ujjwala-connection-holders-will-get-free-cylinders-hathras-news-c-56-1-sali1016-138960-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उज्ज्वला कनेक्शनधारकों को मिलेंगे मुफ्त सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उज्ज्वला कनेक्शनधारकों को मिलेंगे मुफ्त सिलिंडर
Thu, 16 Oct 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
अब उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन धारकों को निशुल्क सिलिंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। पूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी ने बताया कि जो उज्ज्वला कनेक्शन धारक आधार प्रमाणित हैं, उनको यह लाभ मिलेगा।
निःशुल्क सिलिंडर दो चरणों में क्रमशः नवंबर और दिसंबर 2025 और जनवरी से मार्च 2026 में कुल दो बार उपलब्ध कराए जाएंगे। यह योजना लाभार्थी को दिए गए दूसरे सिलिंडर कनेक्शन पर लागू नहीं होगी। प्रथम चरण में आधार प्रमाणित लाभार्थियों को निःशुल्क सिलिंडर रिफिल का वितरण किया जाएगा। तदुपरांत जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित होते जाएंगे, उसी क्रम में उन्हें योजना से आच्छादित करते हुए निःशुल्क सिलिंडर का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी एलपीजी वितरक अपने यहां योजना के संबंध मे फ्लेक्सी बोर्ड लगवाएंगे और लाभार्थियों को उनका आधार प्रमाणन कराए जाने के संबंध में टेलीफोन, हॉकर्स, मोबाइल एसएमएस प्रेषित कराएंगे। उन्होंने कहा है कि जिनके कनेक्शन आधार प्रमाणित नहीं हैं, वे अपने बैंक या गैस एजेंसी से संपर्क कर आधार प्रमाणित कराते हुए योजना का लाभ ले सकते हैं।