फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two youths snatched the bike by pretending to be policemen

Hathras News: पुलिसकर्मी बताकर बाइक छीन ले गए दो युवक

Sun, 30 Mar 2025 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two youths snatched the bike by pretending to be policemen
करबन नदी के पास से शनिवार की शाम एक बाइक सवार दो लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक से बाइक को छीनकर ले गए हैं। मामले की शिखायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

दानिश निवासी लहरा थाना हाथरस गेट का कहना है कि वह हाथरस में ढाबा चलाता है। उसके यहां तमन्ना गढ़ी का नवीन काम करता है। शनिवार की दोपहर नवीन अपनी रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर मुरसान में उसकी बाइक को अपने साथी करन के साथ ले गया। नवीन ने बताया कि मुरसान पहुंचने से पहले करबन नदी के पास पीछे से एक बाइक पर दो लोग आए और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। उन्होंने बाइक की जांच पड़ताल करने की बात कहकर चाबी छीन ली और बाइक को अपने साथ ले गए। सूचना पाकर दानिश भी मौके पर पहुंच गया। मामले में सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ फाइनेंस कर्मी बाइक को ले गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed