फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two women died of heart attack

Hathras News: हार्ट अटैक से दो महिलाओं की मौत, फ्रिज खोलते समय महिला को लगा करंट

Sat, 30 Aug 2025 06:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 06:36 PM IST
सार

सासनी के शाहपुर खुर्द निवासी राधा अपने घर में कार्य कर रहीं थीं। कार्य के दौरान फ्रिज खोला तो उन्हें करंट लग गया।

विज्ञापन
Two women died of heart attack
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के दो अलग-अलग इलाकों में हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सासनी के शाहपुर खुर्द में महिला को फ्रिज खोलते समय करंट लग गया। 

विज्ञापन


हाथरस सदर क्षेत्र के बीएच मिल उपाध्याय कॉलोनी की निवासी 56 वर्षीय इंद्रा देवी को 29 अगस्त की रात को अचानक घबराहट हुई। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें सीने में दर्द हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं, तमना गढ़ी निवासी माया देवी को 30 अगस्त की सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। परिजन उपचार के लिए उन्हें बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां चिकित्सक ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रिज खोलते समय लगा करंट
सासनी के शाहपुर खुर्द निवासी राधा 30 अगस्त को अपने घर में कार्य कर रहीं थीं। कार्य के दौरान फ्रिज खोला तो उन्हें करंट लग गया। करंट लगते ही वे अचेत हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed