{"_id":"680bc835c33458500c03e59c","slug":"two-wanted-criminals-nabbed-in-police-encounter-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़: दो ईनामी बदमाश दबोचे, शादी समारोहों में से लूटते थे आभूषण व रुपयों से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़: दो ईनामी बदमाश दबोचे, शादी समारोहों में से लूटते थे आभूषण व रुपयों से भरा बैग
Fri, 25 Apr 2025 11:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:07 PM IST
सार
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके द्वारा आगरा, मथुरा, हाथरस इत्यादि स्थानों पर लूट/छिनैती की घटना की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर शादी समारोहों के दौरान रुपये, आभूषण से भरे बैग छीनने वाले बदमाशों से सादाबाद पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो इनामिया अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए। इन्हें गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो कारतूस के खोके, एक मोटर साईकिल, लूटे हुए 19,500 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि थाना सादाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश सादाबाद मुरसान रोड से बीजलपुर जाने की फिराक में है, कोई बड़ी घटना कर सकते है। बीजलपुर रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रूके।
विज्ञापन
घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्त प्रवीण त्यागी पुत्र पोप सिंह निवासी नगला गोवल थाना बरहन जनपद आगरा व शेर खान उर्फ अंशू पुत्र पप्पू खान निवासी ताडे का पुरा, मनिया धौलपुर राजस्थान घायल हो गए। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। सीओ ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में पूर्व में भी चार अभियुक्त भोला उर्फ भूपेंद्र, गजेंद्र उर्फ गज्जू, केशव व हरेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके द्वारा आगरा, मथुरा, हाथरस इत्यादि स्थानों पर लूट/छिनैती की घटना की गई हैं। शेर खान उर्फ अंशू के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।