{"_id":"6653c84e2b710c7a5c0899f5","slug":"two-wanted-bounty-hunters-of-solver-gang-arrested-hathras-news-c-56-1-sknl1012-115476-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सॉल्वर गैंग के दो इनामी वांछित गिरफ्तार, पेपर लीक करा कर परीक्षार्थियों से लेते थे मोटी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सॉल्वर गैंग के दो इनामी वांछित गिरफ्तार, पेपर लीक करा कर परीक्षार्थियों से लेते थे मोटी रकम
Mon, 27 May 2024 05:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:09 AM IST
सार
17 व 18 फरवरी को आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर को लीक कराकर परीक्षार्थियों को पढ़वाने वाले व सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें दो आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पकडे़ गए सोंल्वर गैंग के दो स्दस्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व कोतवाली सदर पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने वाले सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों पेपर लीक करा कर परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेते थे। पुलिस ने इन दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस गिरोह के तीन सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके थे।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी सिटी राम प्रवेश राय ने बताया कि कोतवाली सदर पुलिस व एसटीएफ नोएडा यूनिट ने शनिवार देर रात शहर के आगरा रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप से इन दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बिटटू शर्मा उर्फ विनोद कुमार शर्मा पुत्र राकेश कुमार शर्मा निवासी ल्हौसरा थाना लोधा अलीगढ़ व दूसरे ने कुशलपाल उर्फ राजा उर्फ राजेश उर्फ कुंवरपाल उर्फ चंद्रपाल पुत्र रामपाल निवासी गांव कस्बा डूड़ू थाना छतारी जिला बुलंदशहर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अन्य प्रतियोगी परीक्षा के तीन प्रवेश पत्र, एक बाइक, 500 रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस व एडीएम कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन
17 व 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े थे सॉल्वर
जिले में 17 व 18 फरवरी को आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर को लीक कराकर परीक्षार्थियों को पढ़वाने वाले व सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें दो आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन