{"_id":"5a5cec704f1c1b83268b495e","slug":"two-thousand-fake-notes-for-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":" एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकलने का आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बैंक की शाखा में सोमवार कर दोपहर उस समय हंगामा हो गया जब बैंक के बाहर लगे एटीएम से एक दो हजार का नकली नोट निकल आया। पीड़ित का बैंक प्रबंधक पर आरोप है कि उसके शिकायत करते ही प्रबंधक ने एटीएम खोल कर दो हजार के सभी नोट निकाल लिये तथा एटीएम बंद कर दिया।
एटा रोड स्थित गांव लालगढ़ी निवासी प्रशांत पुत्र श्रीनिवास ने कार्ड के माध्यम से एटीएम मशीन से दस हजार रुपये निकाले। प्रशांत को एक नोट पर शक हुआ तो वो सीधा प्रबंधक के पास पहुंचा तथा उन्हें नोट दिखाया। जब प्रशांत ने कहा कि नोट तो आपके एटीएम से ही निकला है तो मैनेजर सकपका गया तथा बाहर आकर उसने एटीएम मशीन खोल कर उसमें रखी ट्रे से सभी दो-दो हजार के नोट निकाल लिए तथा एटीएम बंद कर दिया। इसके पश्चात बैंक पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस संदर्भ में शाखा प्रबंधक ने बताया कि हमारे एटीएम में नकली नोट होने का सवाल ही नहीं है। मामले को कोतवाली में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।