फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two schools lost power, static magistrate and children survivors

दो स्कूलों पर गिरी बिजली, स्टेटिक मजिस्ट्रेट बाल-बाल बचे

Fri, 15 Feb 2019 12:29 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 15 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two schools lost power, static magistrate and children survivors
सिकंदराराऊ में बिजली गिरने से चटकी छत। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। तेज बिजली की कड़क के साथ गुरुवार की सुबह हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। क्षेत्र में दो स्कूलों पर बिजली भी गिरने की जानकारी मिली है। दोनों स्कूलों में उस समय हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी। एक स्कूल के सीसीटीवी कैमरे तेज धमाके के साथ बंद हो गए तो दूसरे स्कूल में बिजली छत को तोड़ती हुई जमीन पर गिरी, जिससे छत के साथ जमीन में भी गड्ढा हो गया। छत चटक गई। नीचे बैठे स्टेटिक मजिस्ट्रेट बिजली का झटका लगने से कुर्सी समेत जमीन पर आ गिरे। स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बारिश के दौरान सुबह लगभग साढ़े दस बजे आसमान में तेज बिजली कड़की। अगसौली रेलवे स्टेशन के पास रामवीर सिंह इंटर कॉलेज में बिजली गिरी, जिसकी तेज आवाज से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी सिहर गए और डर से चीखने लगे। यहां पर बिजली गिरते ही सीसीटीवी कैमरे, इन्वर्टर, वायस रिकॉर्डर तेज धमाके के साथ बंद हो गए। चारों तरफ अंधेरा छा गया। स्कूल स्टाफ इधर-उधर भागने लगा। यहां पर बिजली और कैमरों की पूरी वायरिंग फुंक गई और रिकॉर्डिंग ठप हो गई।
विज्ञापन


दूसरी बिजली गिरने की घटना बांके बिहारी इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज सुम्मेरपुर में हुई। यहां पर सुबह करीब 11 बजे तेज आवाज के साथ बिजली कक्ष संख्या छह पर गिरी। बिजली से कमरे की छत चटक गई। कई कमरों पर गिरने के बाद बिजली छत तोड़कर नीचे फर्श को फोड़ती हुई जमीन में चली गई। पूरे स्कूल परिसर में लगी बिजली की लाइन प्लग बोर्ड फुंक गए। यहां पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ सुधीर कुमार शर्मा को बिजली का तेज झटका लगा। वेेे कराहते हुए कुर्सी समेत जमीन पर गिर पड़े। उन्हें उठाकर पानी आदि डालकर होश में लाया गया। काफी देर तक उनके एक हाथ में झनझनाहट रही। एक कमरे की छत पूरी तरह चटक गई और जमीन में गड्ढा हो गया। इस दौरान स्कूल में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed