Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two schools found closed; milk not distributed in five.

Hathras News: दो स्कूल मिले बंद,पांच में नहीं बांटा दूध

Thu, 02 Jul 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Two schools found closed; milk not distributed in five.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे-मील (एमडीएम) की गुणवत्ता और दूध वितरण की जमीनी हकीकत परखने के लिए बुधवार को प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। सीडीओ के निर्देश पर 41 अधिकारियों की टीम ने 137 स्कूलों का निरीक्षण किया। दो स्कूल समय से पहले बंद मिले तो पांच में बच्चों को दूध ही नहीं नसीब हुआ।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नगला बल्देव बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय नगला ढोकला में दोपहर 12:09 बजे ही मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। पढ़ाई और एमडीएम वितरण नहीं हुआ था।
विज्ञापन

निरीक्षण में सामने आया कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पांच विद्यालयों में बच्चों को दूध का वितरण ही नहीं किया गया था। बीएसए ने बताया कि 41 अधिकारियों द्वारा 137 विद्यालयों में एमडीएम और दूध वितरण का सत्यापन कराया गया। बंद मिले दो स्कूलों और बच्चों को दूध न देने वाले पांच विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बच्चों के निवाले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed