{"_id":"67e9799c86803b319709187d","slug":"two-robbery-incidents-in-mursan-in-24-hours-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: मुरसान में 24 घंटे में लूट की दो वारदात, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठी उंगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: मुरसान में 24 घंटे में लूट की दो वारदात, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठी उंगली
Sun, 30 Mar 2025 10:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:34 PM IST
सार
सादाबाद निवासी मकसूर बाइक से सादाबाद रोड से गांव गोल नगर के रास्ते चाचपुर भटेले गांव में एक घर पर कुरान पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार तीन बदमाशों में उन्हें रोक लिया और उसकी बाइक को लूट कर ले गए। बाइक लूट की घटना एक बाइक पर सवार दो लोगों ने एसओजी का सिपाही बन कर की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना मुरसान क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग स्थानों पर दिनदहाड़े हुई लूट की दो घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त हो गया है। सभी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
30 मार्च को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सादाबाद निवासी मकसूर पुत्र अब्दुल खान बाइक से सादाबाद रोड से गांव गोल नगर के रास्ते चाचपुर भटेले गांव में एक घर पर कुरान पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार तीन बदमाशों में उन्हें रोक लिया और उसकी बाइक को लूट कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंच गई और खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
इससे पहले लूट की घटना 29 मार्च की दोपहर सवा तीन बजे पर हाथरस मथुरा रोड पर करबन नदी के पास हुई थी। यह बाइक लूट की घटना एक बाइक पर सवार दो लोगों ने एसओजी का सिपाही बन कर की थी। दोनों बदमाशों ने पीड़ित करन निवासी तमन्नागढ़ी हाथरस की बाइक को लूट लिया था। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि घटना पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन