{"_id":"6360fbc2d0ff73589173bc76","slug":"two-real-brothers-died-after-being-hit-by-a-goods-train-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: मालगाड़ी की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: मालगाड़ी की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 01 Nov 2022 04:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 01 Nov 2022 04:28 PM IST
सार
गांव नवलपुर निवासी प्रेमपाल सिंह यादव के दो बेटे सोनू उम्र 21 वर्ष एवं मोनू उम्र 18 वर्ष मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे पशुओं की करब लाने जा रहे थे। इस दौरान दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
हाथरस सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा के पास से गुजरने वाली डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव नवलपुर निवासी प्रेमपाल सिंह यादव के दो बेटे सोनू उम्र 21 वर्ष एवं मोनू उम्र 18 वर्ष मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे पशुओं की करब लाने जा रहे थे। बड़ा भाई सोनू आगे था और मोनू पीछे था। सोनू अपनी धुन में जा रहा था तभी पीछे थोड़ी दूर चल रहा मोनू को मालगाड़ी दिखाई दी। उसे यह आभास हो गया कि उसका भाई मालगाड़ी को नहीं देख रहा है। इस पर उसने अपने भाई को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर जब वह अपने भाई के पीछे भागा तो वह भी मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
दोनों ही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन