{"_id":"6a482086ee9caebe9c03b21f","slug":"two-people-including-a-young-man-on-his-way-to-attend-his-brothers-wedding-procession-died-in-an-accident-hathras-news-c-2-1-mrt1037-1011501-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाई की बरात में शामिल होने जा रहे युवक सहित दो की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाई की बरात में शामिल होने जा रहे युवक सहित दो की हादसे में मौत
विज्ञापन
महेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में दूल्हे के भाई महेंद्र (22) और पड़ोसी किशोर निखिल (17) की मौत हो गई। ये दोनों बरात में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर आगरा से अलीगढ़ जा रहे थे। गांव रुहेरी के निकट बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बाइक की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
हादसा बृहस्पतिवार रात करीब सवा 10 बजे हुआ और इस दुखःद हादसे से शादी वाले वाले परिवार में कोहराम मच गया।
महेंद्र आगरा के आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र के नगला किशनलाल निवासी रमेशचंद्र के पुत्र थे। रमेशचंद्र चालक हैं और उनके दूसरे नंबर के बेटे मुकेश की दो जुलाई को अलीगढ़ में सारसौल क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी थी। बुधवार देर शाम करीब सात बजे बरात आगरा से रवाना हुई थी।
दूल्हे मुकेश का छोटा भाई महेंद्र शादी में मिली बाइक से अलीगढ़ के लिए निकला था। उसके साथ पड़ोसी निखिल भी था। दोनों बाईपास होते हुए अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी पर पहुंचे, जहां उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े सीमेंट से भरे ट्रक में पीछे से घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी और वह रात में सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाए। घायल बाइक सवारों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया, निखिल को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रामबाग में ढकेल लगाता था महेंद्र
काफी देर तक जब महेंद्र शादी समारोह स्थल पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फोन करना शुरू किया। बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे परिजनों को हादसे की जानकारी हुई। वे कार्यक्रम छोड़ हाथरस के लिए दौड़ पड़े। निखिल के परिजन अलीगढ़ मेडिकल पहुंच गए। महेंद्र आगरा में रामबाग पर फास्ट फूड की ढकेल लगाता था, जिस पर निखिल भी काम करता था।
गमगीन माहौल में पूरी कराई गई रस्म
अलीगढ़ के सारसौल चुंगी स्थित गेस्ट हाउस में एक तरफ रमेशचंद्र की बेटे की शादी हो रही थी, वहीं हाथरस में हुए हादसे में छोटे बेटे महेंद्र की मौत हो चुकी थी। देर रात जैसे ही मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में शेष रस्में पूरी कराई गईं और दुल्हन को विदा किया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर करीबी रिश्तेदार ही नजर आए।-बाइक तेज रफ्तार में थी, जो ट्रक में जा घुसी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अलीगढ़ में दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। -हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी सिटी