फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two new trains are expected to operate before Diwali.

Hathras News: दिवाली से पहले दो नई ट्रेनों के संचालन की आस

Mon, 12 Oct 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 12 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two new trains are expected to operate before Diwali.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में टिकटों के लिए मची मारामारी के बीच लोगों को रेलवे बोर्ड से हाल ही में स्वीकृत हुईं दो नई ट्रेनों के संचालन का बेसब्री से इंतजार है। करीब दो सप्ताह पूर्व रेलवे बोर्ड ने हाथरस संसदीय क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन

अब क्षेत्रीय यात्रियों और दैनिक मुसाफिरों ने मांग उठाई है कि यदि इन दोनों ट्रेनों का नियमित संचालन दिवाली से पहले शुरू कर दिया जाए, तो त्योहार पर घर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पर मुहर लगाते हुए भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस और कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के संचालन की आधिकारिक घोषणा की थी।
विज्ञापन

इनमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव हाथरस सिटी स्टेशन पर निर्धारित किया गया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर और कानपुर को जोड़ने वाली मेल एक्सप्रेस का ठहराव हाथरस जंक्शन स्टेशन पर दिया गया है। स्थानीय रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य कपिल अग्रवाल व दिनेश सरदाना का कहना है कि सिर्फ औपचारिक घोषणा तक सीमित न रहकर रेलवे प्रशासन को तुरंत समय सारिणी जारी करते हुए इन ट्रेनों का संचालन शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों पर घर वापसी होगी आसान
वर्तमान में दिवाली और छठ महापर्व के लिए नियमित ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। बिहार, पूर्वांचल और गुजरात रूट की ट्रेनों में नो-रूम और लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से बिहार और गुजरात की ओर जाने वाले प्रवासी कामगारों और व्यापारियों को सीधा और सुलभ साधन मिल जाएगा। दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर से त्योहार पर घर लौटने वाले नौकरीपेशा लोगों व छात्रों के लिए हाथरस जंक्शन पर आनंद विहार-कानपुर ट्रेन का ठहराव संजीवनी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed