{"_id":"6a0e1e9d72c72083c60a7429","slug":"two-new-ac-buses-to-run-between-hathras-and-noida-hathras-news-c-56-1-hts1003-148829-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस से नोएडा के बीच दौड़ेंगी दो नई एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस से नोएडा के बीच दौड़ेंगी दो नई एसी बसें
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी नोएडा के लिए चलाई गई नई एसी बस। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस से नोएडा तक सफर करने वाले सैकड़ों मुसाफिरों को अब दो नई एसी बसों की सेवाएं मिल सकेंगी। इन बसों का नियमित संचालन किया जाएगा, जिसके लिए तीन चालक व तीन परिचालकों की तैनाती की गई है।
बस नंबर यूपी 78 एलटी 8535 हाथरस से सुबह छह बजे चलकर 9:30 बजे नोएडा पहुंचेगी। वहां से 10:30 बजे चलकर दोपहर दो बजे हाथरस पहुंचेगी। दूसरे चक्कर में हाथरस से दोपहर 3:30 बजे चलकर शाम 7 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसी तरह से बस नंबर यूपी 78 एलटी 8563 नोएडा से सुबह 6:30 बजे हाथरस के लिए चलेगी और 10 बजे पहुंचेगी। हाथरस से 12 बजे चलकर 3:30 बजे नोएडा पहुंचेगी। वहां से शाम चार बजे चलकर 7:30 बजे हाथरस पहुंचेगी।
इन बसों से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भीषण गर्मी में आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। दोनों बसों की समय सारणी भी तैयार कर ली गई है। जल्द ही संचालन की घोषणा की जाएगी। टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुसार अन्य मार्गों पर भी ऐसी सुविधाएं बढ़ाई जा सकती है।