{"_id":"64d6665d243466c4f90c8d75","slug":"two-miscreants-of-vehicle-thief-gang-arrested-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन चोर गिरोह दबोचा, दो बदमाश गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन चोर गिरोह दबोचा, दो बदमाश गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद
Fri, 11 Aug 2023 10:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:18 PM IST
सार
हसायन कोतवाली पुलिस ने पुरदिलनगर मार्ग स्थित नहर पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिना चेसिस नंबर की एक स्प्लेंडर बाइक उन्होंने एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भोडेला से चोरी की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस के हसायन कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 12 बाइकें बरामद की हैं। दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा, चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हसायन कोतवाली पुलिस ने पुरदिलनगर मार्ग स्थित नहर पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिना चेसिस नंबर की एक स्प्लेंडर बाइक उन्होंने एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भोडेला से चोरी की थी।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम रोहित पुत्र सरनाम सिंह निवासी बपंडई थाना हसायन और दूसरे का नाम देवेंद्र कुमार पुत्र नंदकिशोर निवासी अंडौली थाना हसायन हैं। रोहित के खिलाफ कोतवाली सिकंदराराऊ, सादाबाद और हसायन के अलावा अलीगढ़ जिले के अकराबाद, महुआ खेड़ा, एटा जिले के जलेसर और निधौली कलां थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन