{"_id":"603aa0618ebc3e8ca8361f7b","slug":"two-lacks-rupees-snatch-sadabad-news-ali257392657","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार शातिरों ने मुसाफिरों के थैले से पार किए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार शातिरों ने मुसाफिरों के थैले से पार किए दो लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कार सवार कुछ शातिर लोगों ने कार में ही बैठे एक व्यक्ति के थैले से दो लाख रुपये पार कर दिए। शातिरों ने उक्त व्यक्ति को बरौस टोल प्लाजा के पास कार से उतार दिया और हाथरस की ओर भाग गए। इस मामले में शनिवार को पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की।
शांति नगर इस्लाम नगर थाना एत्मादौल्ला आगरा निवासी मुहम्मद परवेश आलम ने तहरीर में बताया कि 26 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने पिता वली मोहम्मद के साथ टेढ़ी बगिया से सफेद रंग की कार में बैठकर अपने गांव एवरनपुर हाथरस के लिए निकले थे। उसके पिता के पास थैले में दो लाख रुपये थे। उस कार में पहले से तीन पुरुष व एक महिला बैठे हुए थे। उन्हीं में से किसी ने थैले को काटकर उसमें रखे रुपये निकाल लिए और बरौस टोल से पहले उसे व उसके पिता को कार से धक्का देकर नीचे उतार दिया। कार से नीचे उतरने के बाद जब थैले को देखा तो सारे रुपये गायब थे।