फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two ITI institutions have been blacklisted, scholarship will be recovered

दो आईटीआई संस्थाएं की गईं ब्लैक लिस्ट, छात्रवृत्ति की होगी वसूली

Thu, 08 Apr 2021 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two ITI institutions have been blacklisted, scholarship will be recovered
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले की दो आईटीआई संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट किया गया है। इन संस्थाओं ने मान्यता के लिए कूट रचित अभिलेख प्रस्तुत किए थे। जांच में सामने आने पर शासन स्तर से यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। अब शासन के निर्देश पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने दोनों संस्थाओं को अब तक ली गई छात्रवृत्ति की धनराशि जमा करने के निर्देश जारी किए हैं।
शासन ने पत्र के माध्यम से कहा है कि राज्य निदेशालय द्वारा 555 आईटीआई की लिस्ट भेजी गई थी। निमि पोर्टल पर संबद्धता और विस्तार के लिए आवेदन किया है। 478 नई आईटीआई एवं 407 पुरानी आईटीआई द्वारा मान्यता प्राप्त करने के लिए कूटरचित अभिलेख (नकली बैंक गारंटी) जमा कराई गई। इस क्रम में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए संचालित छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत शिक्षण संस्थानों द्वारा पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) छात्रवृत्ति ली गई।
विज्ञापन

इनमें से यहां जिले की दो संस्थाएं भी शामिल हैं। जिले में दो केएल प्राइवेट आईटीआई मानिकपुर जलेसर रोड और श्री राघव प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेंडू सिकंदराराऊ हाथरस की मान्यता समाप्त की गई है। इन संस्थाओं से छात्रवृत्ति की धनराशि की वसूली करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रतिभा पाल ने दोनों संस्थाओं को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि समस्त छात्र जो आपके शिक्षण संस्थान द्वारा ऑनलाइन अग्रसारित किए गए है, उनके बैंक खातों पर तत्काल रोक लगाई जाए। यदि उन्हें छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान हुआ हो तो नियमानुसार धनराशि की वसूली कर विभागीय खाते में जमा कराई जाए।

- शासन ने दो संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट किया है। इन संस्थाओं ने जो छात्रवृत्ति की धनराशि ली है, उस धनराशि की वसूली कर उसे संस्था संचालक खातों में जमा करेंगे। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
-प्रतिभा पाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed