{"_id":"6892432dca4a6d79680a3691","slug":"two-interstate-vehicle-thieves-arrested-in-hasayan-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से पांच बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से पांच बाइकें बरामद
Tue, 05 Aug 2025 11:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:15 PM IST
सार
आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और अलीगढ़ में एकांत में खड़ी बाइकों का लॉक तोड़कर चोरी कर लेते हैं। चोरी के बाद बाइकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर, इंजन/चेसिस नंबर बदलकर अनजान लोगों को बेच देते है।
विज्ञापन
दो वाहन चोर दबोचे, पांच बाइक बरामद
- फोटो : पुलिस
विस्तार
कोतवाली हसायन पुलिस ने हसायन-पुरदिलनगर रोड पर शंकरपुर मोड़ के पास से दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच बाइकें बरामद की है।
विज्ञापन
सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अमित निवासी करारमई व बॉबी निवासी बदनपुर हसायन बताया। आरोपियों ने बताया कि वे साथी पंकज निवासी बस्तोई थाना हसायन के साथ मिलकर दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और अलीगढ़ में एकांत में खड़ी बाइकों का लॉक तोड़कर चोरी कर लेते हैं। चोरी के बाद बाइकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर, इंजन/चेसिस नंबर बदलकर अनजान लोगों को बेच देते है। रुपये आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं।
विज्ञापन
इनसे बरामद बुलट बाइक के बारे में बताया कि उन्होंने इसको पंकज के साथ मिलकर गुरुग्राम से चोरी किया था। आरोपियों के कब्जे से दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद व अलीगढ़ से चोरी की हुई चार बाइकें बरामद की है। अमित के विरुद्ध थाना हसायन में चोरी, नकबजनी व मारपीट जैसी धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पंकज की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन