फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two interstate vehicle thieves arrested in an encounter

Hathras: मुठभेड़ में दो वाहन चोर दबोचे, एक मथुरा तो दूसरा हाथरस का है रहने वाला

Thu, 07 Aug 2025 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 07 Aug 2025 02:34 AM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर, दो खोखे व चोरी की गई वैगनआर कार और एक रिट्ज कार बरामद हुई है। वैगनआर कार एक न्यायिक अधिकारी के चालक धनंजय वर्मा की है और इसे आवास विकास कॉलोनी में उनके घर से बाहर से चोरी किया गया था।

विज्ञापन
Two interstate vehicle thieves arrested in an encounter
पकड़ा गया वाहन चोर - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र में पापरी मोड़ पर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें एक वाहन चोर देवराज के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से दो कार बरामद हुई है, इनमें एक कार आवास विकास कॉलोनी से मंगलवार रात चोरी की गई थी। गिरफ्तार देवराज उर्फ देवेंद्र निवासी सिगोनी थाना नौहझील जनपद मथुरा और उसका साथी लकी शाक्य आवास विकास कॉलोनी हाथरस का रहने वाला है।

विज्ञापन


एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बुधवार रात एसओजी और कोतवाली पुलिस पापरी मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो कार आती दिखाई दी। रोकने पर इनके चालक कार लेकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी देवराज उर्फ देवेन्द्र निवासी सिगोनी थाना नौहझील जनपद मथुरा बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाद में पीछा कर दूसरी कार में सवार उसके साथी लकी शाक्य निवासी आवास विकास कॉलोनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर, दो खोखे व चोरी की गई वैगनआर कार और एक रिट्ज कार बरामद हुई है। वैगनआर कार एक न्यायिक अधिकारी के चालक धनंजय वर्मा की है और इसे आवास विकास कॉलोनी में उनके घर से बाहर से चोरी किया गया था। चोरी के दौरान दोनों आरोपी रिट्ज कार से चोरी करने पहुंचे थे। धनंजय वर्मा ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। मुठभेड़ में घायल आरोपी देवराज पर जयपुर, भरतपुर व अन्य जनपदों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लकी के विरुद्ध हत्या व आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में जनपद बुलन्दशहर में मुकदमे दर्ज है। पूछताछ में देवराज उर्फ देवेन्द्र ने बताया कि छह साल जेल में रहने के बाद एक महीने पहले ही बाहर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed