फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two government godown sealed

सरकारी अनाज के दो अवैध गोदाम सील

Tue, 26 May 2015 11:30 PM IST
hathras
hathras Updated Tue, 26 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हसायन/हाथरस। सरकारी अनाज के वितरण में गोलमाल की शिकायतों पर जिला पूर्ति अधिकारी ने मंगलवार को हसायन में एसएमआई गोदामों पर छापा मारा। गोदाम के कांटे पर न केवल अनाज की तोल में गड़बड़ी पाई गई, बल्कि बिना परमीशन के ही अंडौली रोड पर दो निजी गोदामों में सरकारी अनाज का स्टोरेज भी मिला। नियम विरुद्ध ढंग से बनाए गए इन दोनों गोदामों को डीएसओ ने सीज कर दिया। आशंका है कि इन दोनों गोदामों में कालाबाजारी के मकसद से अनाज का स्टोरेज किया गया है।

हालांकि मौके पर सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर का कहना था कि इन दोनों गोदामों की परमीशन उनके पास है, जिसे वह बुधवार को उनके ऑफिस में दिखा देंगे, लेकिन डीएसओ दीपक वार्ष्णेय का कहना था कि परमीशन है तो उसे अपने पास क्यों नहीं रखा। हसायन में खाद्य विपणन विभाग के कुल पांच गोदाम हैं, जिनमें से तीन की परमीशन विभाग के पास है, जबकि दो गोदाम बिना किसी परमीशन के एक घर में चल रहे थे, जबकि नियमानुसार परमीशन के बिना किसी दूसरी जगह गेहूं रखवाया ही नहीं जा सकता। शिकायत थी कि गोदाम पर राशन डीलरों को दिए जाने वाले अनाज की घटतौली की जा रही है, इसलिए डीएसओ बांट-माप निरीक्षक राजेश कुमार को लेकर वहां पहुंचे।

विज्ञापन

कांटे पर तोल की जांच की गई तो इसमें अनियमितता मिली। डीएसओ ने वहां मौजूद कर्मियों से स्टॉक रजिस्टर मांगा, लेकिन उन्हें रजिस्टर नहीं दिखाया गया। बताया गया कि कर्मी ताला लगाकर चला गया है। उन्होंने बुधवार को रजिस्टर उपलब्ध कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएसओ ने गोदामों में जाकर अनाज के स्टॉक को चेक किया। तब दो अवैध गोदाम होने का खुलासा हुआ। छापे से विभागीय कर्मियों में खलबली मची रही। डीएसओ का कहना है कि इस मामले में अपनी रिपोर्ट वह डीएम को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed