फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two girls rushing to the house with a wall of Kasturba Vidyalaya Nagla Rati

कस्तूरबा विद्यालय नगला रति की दीवार से कूंदकर घर के लिए भागी दो छात्राऐं

Fri, 30 Aug 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two girls rushing to the house with a wall of Kasturba Vidyalaya Nagla Rati
स्कूल की दीवार कूदकर भागी दो बहनें, वार्डन ने पकड़ा
विज्ञापन

घर की याद आने की कही बात, भीड़ के सामने वार्डन को पहचानने से किया इंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन। क्षेत्र के गांव नगला रति स्थित कस्तूूबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से दो सगी बहनें दीवार कूदकर घर के लिए भाग गई। हालांकि दोनों छात्राओं को स्कूल के स्टाफ ने कस्बा के गडौला मार्ग पर घर के जाने के लिए वाहन का इंतजार करते समय पकड़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कमसारा निवासी भरतपाल सिंह की दो पुत्रियां प्रिया व प्रियांशी का दाखिला हाल ही में नगला रति के आवासीय बालिका विद्यालय में करा दिया था। दोनों छात्राएं अपने घर आने के लिए पिछले कई दिनों से भागने का रास्ता खोज रही थी। गुरुवार को मौका मिलते ही वे स्कूल की दीवार फांदकर भाग निकली। उनके भागने की खबर से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल की वार्डन निर्मल वर्मा व अन्य स्टाफ के लोग छात्राओं की खोजबीन करते हुए कस्बा हसायन के गडोला मार्ग पर पहुंचे। जहां से उन्हें पकड़ कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इधर, पकड़े जाने के बाद छात्राओं ने भीड़ के सामने वार्डन व स्टाफ को भी पहचानने से इंकार कर दिया। छात्राओं ने बताया कि घर का याद आने के कारण वह स्कूल से भाग कर आईं। इस संबंध में बीईओ अखिलेश यादव ने बताया कि छात्राएं भीड़ में कुछ भी आरोप लगा सकती है। पिछले कुछ दिनों से छात्राओं के द्वारा काफी परेशान किया जा रहा था। वह घर जाने की बात कह रही थी। शायद इसी कारण स्कूल से भाग आई होगी। बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि छात्राएं किस वजह से स्कूल से दीवार कूदकर भागी इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed