Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Candid and cinematic videography is all the rage at weddings.

Hathras News: अब शादियों में कैंडिड और सिनेमैटिक वीडियोग्राफी का क्रेज

Tue, 17 Nov 2026 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 17 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Candid and cinematic videography is all the rage at weddings.
शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में फोटो व वीडियोग्राफी करते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। आधुनिक दौर में बदलती तकनीक के साथ वेडिंग फोटोग्राफी का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। अब परंपरागत तरीके से कैमरे की तरफ देखकर पोज देने के बजाय रियल और नेचुरल कैंडिड फोटोग्राफी व सिनेमैटिक वीडियोग्राफी का बोलबाला है।
विज्ञापन

करीब 15 वर्ष पहले तक शादी-विवाह में फोटोग्राफी का दायरा काफी सीमित था। उस समय कैसेट वाले सामान्य वीडियो कैमरों और नेगेटिव वाले एसएलआर कैमरों से शूटिंग की जाती थी, लेकिन डिजिटल क्रांति और अत्याधुनिक कैमरों के आगमन ने वेडिंग फोटोग्राफी की परिभाषा ही बदल दी है।
विज्ञापन

अब विवाह के हर एक यादगार पल को फिल्मी अंदाज में संजोने के लिए कई नई थीम शामिल की गई हैं। इनमें सबसे प्रमुख प्री-वेडिंग शूट और ब्यूटी पार्लर शूट है। शादी से पहले शूट किए गए दृश्यों का प्रदर्शन विवाह के दिन समारोह स्थल पर लगी विशाल एलईडी वॉल पर किया जाता है। वहीं दुल्हन के शृंगार के खास पलों को सजना है मुझे सजना के लिए जैसे मधुर गीतों पर एडिट कर प्रस्तुत करने का चलन तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंडिड फोटोग्राफी व सिनेमैटिक वीडियो की अधिक मांग

अब शादी-विवाह में सामान्य फोटोग्राफी के साथ-साथ अलग से कैंडिड फोटोग्राफी और सिनेमैटिक वीडियोग्राफी को पैकेज में शामिल किया जा रहा है। इसके तहत विशेषज्ञ फोटोग्राफर बिना किसी को भनक लगे समारोह के भावनात्मक और खुशनुमा पलों को स्वाभाविक अंदाज में कैद करते हैं। एल्बम और वेडिंग फिल्म में कुछ अनूठा दिखाने की चाहत के चलते इस सीजन में इसकी सर्वाधिक बुकिंग हुई है।

बराती व घरातियों को भा रहा मैजिक मिरर फोटो बूथ
कुछ समय पहले तक विवाह समारोहों में सामान्य सेल्फी प्वाइंट और फिर 360-डिग्री राउंड सेल्फी प्वाइंट का चलन था, लेकिन इस सहालग में घरातियों और बरातियों के मनोरंजन व यादों को संजोने के लिए मैजिक मिरर फोटो बूथ तैयार किए जा रहे हैं। इस बूथ पर फोटोग्राफर मेहमानों के मनचाहे पोज में फोटो खींचता है और मिरर स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करते ही फोटो तुरंत मेहमानों के मोबाइल फोन पर पहुंच जाती है।

डिजिटल फ्रेमिंग गैलरी और ड्रोन कैमरे भी छाए
समारोह स्थलों के प्रवेश द्वार पर अब डिजिटल फ्रेमिंग गैलरी तैयार की जा रही है, जिसमें शादी के शुरुआती कार्यक्रमों के खास पलों को आकर्षक फ्रेम में सजाकर प्रदर्शित किया जाता है। इसके अलावा पूरे विवाह परिसर और बारात का विहंगम दृश्य आसमान से कैद करने के लिए ड्रोन कैमरों की मांग भी हर शादी में अनिवार्य हो गई है।

हर साल जुड़ रहे नए ट्रेंड
हर साल फोटो और वीडियोग्राफी के क्षेत्र में नई तकनीक और ट्रेंड जुड़ रहे हैं। अब केवल दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि समारोह में आने वाले मेहमानों पर भी पूरा फोकस रहता है। मैजिक मिरर फोटो बूथ और डिजिटल फ्रेमिंग शो जैसे आधुनिक आइटम अब शादियों की रौनक बढ़ा रहे हैं। -मुकेश प्रबल, फोटो एवं वीडियोग्राफर।



इस समय रेंडम क्लिक यानी कैंडिड फोटोग्राफी का जबरदस्त क्रेज है। अब कैमरे के सामने खड़े होकर खिंचवाई जाने वाली पारंपरिक तस्वीरों का दौर लगभग खत्म हो गया है। प्री-वेडिंग शूट में भी रजवाड़ा लुक और मुंबइया थीम जैसे कई मॉड्यूल पसंद किए जा रहे हैं।
-रामनारायण गोयल, वरिष्ठ फोटोग्राफर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed