फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two farmers died in a collision between a tractor-trolley and a truck

Hathras Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दो किसानों की मौत, दो हुए घायल

Thu, 19 Dec 2024 03:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 03:31 PM IST
सार

किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी। दोनों अपने गांव के ही साथी से बात करने लगे। तभी पीछे से ट्रक ने आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली तेजी से आगे बढ़ गई, जिससे आगे खड़े दोनों किसानों से टकरा गई।

विज्ञापन
Two farmers died in a collision between a tractor-trolley and a truck
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : संवाद

विस्तार

मैनपुरी से अलीगढ़ धान बेचने जा रहे दो किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे से दोनों किसानों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


प्राप्त  जानकारी के अनुसार मैनपुरी में नगला देवी ओरछा निवासी 43 वर्षीय किसान अर्जुन सिंह पुत्र हरवंशी व 52 वर्षीय अरुण पुत्र नरवीर सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेकर अलीगढ़ बेचने जा रहा था। रात्रि लगभग 11:00 बजे कासगंज रोड पर बाईपास के सरदाला पुल पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी। दोनों किसान अपने गांव के ही एक साथी से बात करने लगे। 
विज्ञापन


तभी पीछे से एक ट्रक ने आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली तेजी से आगे बढ़ गई, जिससे आगे खड़े दोनों किसानों से टकरा गई। हादसे में दोनों किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही किसान अभिलेख व उम्मीद गंभीर घायल हो गए । पुलिस ने  दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed