फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two dengue victims found, two other suspects

Hathras News: दो डेंगू पीड़ित मिले, दो अन्य संदिग्ध

Wed, 30 Aug 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 30 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two dengue victims found, two other suspects
डेगू पीड़ित मिलने के बाद सर्वे करती मलेरिया विभाग की टीम। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग - फोटो : samvad
जिले में डेंगू पीडि़त के मिलने का चल रहा सिलसिला जारी है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में एक महिला व एक पुरुष डेंगू पीड़ित मिले, जबकि दो डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं। मलेरिया विभाग की टीम भी डेंगू पीड़ितों के आवास पर पहुंच गई। मौके पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया और फॉगिंग कराई गई। जिले में कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
विज्ञापन





मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के कंचन नगर निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पीड़ित मिला है, जबकि सासनी क्षेत्र के गांव हर्दपुर निवासी 38 वर्षीय महिला भी डेंगू पीड़ित मिली है। दोनों की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी।
विज्ञापन




मलेरिया विभाग की टीम भी दोनों पीड़ितों के आवास पर पहुंच गई और घर व आसपास के इलाके में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया और फॉगिंग कराई गई। इसके अलावा शहर के बालाट्टी निवासी 40 वर्षीय महिला व मेंडू रोड स्थित रम नगला निवासी 38 वर्षीय महिला भी डेंगू संदिग्ध मिली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.मनजीत सिंह ने बताया कि दोनों पीड़ितों के घर पहुंचकर जरूरी उपाय कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed