फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two cyber criminals arrested for fraud by stealing ID password

आईडी पासवर्ड चुराकर फ्रॉड करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two cyber criminals arrested for fraud by stealing ID password
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

थाना सादाबाद पुलिस व साइबर सेल ने कंपनी के आईडी व पासवर्ड का विवरण चुराकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 11 अप्रैल को वादी पवन दीक्षित, कार्यालय प्रबंधक प्राशक्ति सर्विस प्रालि. ने थाना सादाबाद पर तहरीर दी थी। तहरीर के माध्यम से बताया कि प्रार्थी की कंपनी अमेजन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेस प्रालि. कंपनी द्वारा जो सामान उपभोक्ता को विक्रय किया जाता है उसका अनुबंध अमेजन कंपनी के साथ प्रार्थी के पास है।
विज्ञापन

एक फरवरी को प्रार्थी की कंपनी द्वारा उपभोक्ता को माल पसंद न आने के कारण वापस पहुंचाना था। लेकिन, अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी के आईडी व पासवर्ड चुराकर पिकअप डन करके उपभोक्ता से प्राप्त होने वाला माल अपने पास रख लिया और माल का 3,05,201/- रुपये का भुगतान कर दिया। इस संबंध में वादी पवन दीक्षित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद व साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी गई। जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन, एक कार होंडा सिविक्स और 985 रुपये बरामद हुए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हमारे साथी कैलाश व दुष्यंत अमेजन कंपनी में काम कर चुके है। संदीप शर्मा नाम का युवक जो प्राशक्ति सर्विस प्रालि. में काम करता था उससे हम लोगों ने कंपनी की आईडी व पासवर्ड 80000 रुपये में खरीद लिया था।

उन्होंने बताया कि हमलोग अब तक 40-50 लाख रुपये का फ्रॉड कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लोकेश पुत्र मोहनलाल निवासी यूसुफपुर चाकसबेरी थाना विसरक जनपद गौतमबुद्धनगर व पवन कुमार पुत्र मानक चंद्र निवासी यूसुफपुर चाकसबेरी थाना विसरक जनपद गौतमबुद्धनगर बताया। इसके अलावा वांछित अभियुक्तों में कैलाश पुत्र मलखान सिंह निवासी नार मोहम्मद थाना जहांगीरपुर जनपद बुलंदशहर, दुष्यंत उर्फ गोलू पुत्र मलखान सिंह और संदीप शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी सेरसा थाना फरह जनपद मथुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed