{"_id":"63cee51fba0fc21cbf2b495b","slug":"two-cricket-teams-selected-for-doon-premier-league-2023-hathras-news-ali3096727114-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दून प्रीमियर लीग 2023 के लिए दो क्रिकेट टीमों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दून प्रीमियर लीग 2023 के लिए दो क्रिकेट टीमों का हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सोमवार को दून पब्लिक स्कूल हाथरस में विद्यालय प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल के नेतृत्व में दून प्रीमियर लीग 2023 ट्रायल में दो टीमों का चयन हुआ है। ट्रायल में 22 अभिभावकों की दो टीम बनाकर एक मैच बड़े ही उत्साहपूर्वक खेला गया। क्रिकेट मैच में पहली टीम शरद उपाध्याय की कप्तानी एवं दूसरी टीम सीए नितिन वार्ष्णेय की कप्तानी में क्रिकेट मैच खेला।
नितिन वार्ष्णेय की टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों के लक्ष्य को 105 रन बनाकर ध्वस्त करते हुए विजेता बनी। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का उदाहरण दिया। जिसमें से 29 जनवरी 2023 को होने वाले दून प्रीमियर लीग 2023 क्रिकेट मैच के लिए 13 खिलाड़ियों को चयनित किया गया।
प्रधानाचार्य ने ट्रायल के लिए आए समस्त अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में हार-जीत का होना, इतना मायने नहीं रखता, जितना खेलों में प्रतिभाग करना मायने रखता है।