{"_id":"6a0246115ef139cde00714ce","slug":"two-companies-to-receive-land-investment-to-total-1200-crore-hathras-news-c-56-1-hts1003-148405-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो कंपनियों को मिलेगी भूमि, 1,200 करोड़ का होगा निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो कंपनियों को मिलेगी भूमि, 1,200 करोड़ का होगा निवेश
Tue, 12 May 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 12 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर स्थित नवीन औद्योगिक आस्थान। संवाद
- फोटो : Samvad
-
- 1
-
Link Copied
जिले के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने जा रही है। नवीन सलेमपुर औद्योगिक आस्थान में ऑटोमोबाइल पार्ट्स और वायर निर्माण से जुड़ी दो बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटन के लिए प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिल गई है। दोनों कंपनियों के संयुक्त रूप से करीब 1200 करोड़ रुपये के निवेश से न केवल जिले की औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि 800 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता भी साफ होगा।
कृषि उपकरणों और ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माण से जुड़ी साउंड कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, एल्युमिनियम और कॉपर वायर निर्माण करने वाली जीके वाइंडिंग प्राइवेट लिमिटेड को औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए जमीन आवंटित की जाएगी। दोनों कंपनियों को प्रदेश स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।
इसके साथ ही बीयर कैन निर्माण से जुड़ी एजीआई ग्रीन पैक लिमिटेड के नाम भी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री जल्द किए जाने की तैयारी है। इससे नवीन सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ कई बड़े निवेश धरातल पर उतरते दिखाई देंगे। इन परियोजनाओं के शुरू होने से जिले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
स्थानीय युवाओं को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार मिलने से पलायन भी कम हो सकेगा। उद्योगों की स्थापना के लिए बुनियादी सुविधाओं को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है, ताकि कंपनियां जल्द निर्माण कार्य शुरू कर सकें।
सलेमपुर के नवीन औद्योगिक आस्थान में करीब दो हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए जमीन का आवंटन किया जा रहा है। जल्द ही तीन कंपनियों के नाम रजिस्ट्री कर दी जाएगी। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश को निवेश तो मिलेगा ही, स्थानीय स्तर पर रोजगारों का सृजन भी होगा।
-श्याम गोपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, अलीगढ़।