{"_id":"6913a6597b17ca59000dfbce","slug":"two-cars-and-two-bikes-parked-at-the-chc-were-seized-hathras-news-c-64-1-sali1007-102301-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीएचसी में खड़ीं दो कार व दो बाइक कराईं सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीएचसी में खड़ीं दो कार व दो बाइक कराईं सीज
Wed, 12 Nov 2025 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई की व्यवस्था ठीक न मिलने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा न करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने परिसर में खड़ीं दो कारों और दो मोटरसाइकिल को सीज करा दिया, जबकि एक प्रधान पति की गाड़ी से काली फिल्म उतरवाई।
सीएचसी पर रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं हुई थी। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई है। निरीक्षण के 15 मिनट बाद पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. चंद्रवीर सिंह से जवाब तलब किया गया है।
डीएम ने औषधि वितरण कक्ष में उपस्थित फार्मासिस्ट चंद्रभान सिंह से दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली और दवा वितरण पंजिका का अवलोकन करने के साथ ही स्टॉक पंजिका का सत्यापन किया गया, जो सही पाया गया। एमओआईसी डाॅ. चंद्रवीर सिंह से स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों व उन्हें दी जा रही दवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
स्वास्थ्य पर्यवेक्षण अधिकारी बीना सिंह को छूटे बच्चों का टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए। शौचालयों में सफाई न होने पर नाराजगी जताई। परिसर में सीसीटीवी कैमरों का संचालन व प्रकाश के उचित प्रबंध कराए जाने व अनावश्यक सामग्री को निर्धारित स्थलों पर रखवाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य केंद्र परिसर के मुख्य गेट के बाहर गंदगी व जलभराव होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने मुरसान थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि सीएचसी के गेट पर अनावश्यक खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया जाए। अगर कोई व्यक्ति फिर से वहां वाहन खड़ा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।