फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two buses painted in roadways bus colors were caught

Hathras News: रोडवेज बस के रंग में रंगी दो बसों को पकड़ा, लगा रहीं थीं विभाग और यात्रियों को चूना

Sat, 18 May 2024 06:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 May 2024 06:08 PM IST
सार

चेकिंग के दौरान सिकंदराराऊ में दो ऐसी बसें मिलीं जो हूबहू उत्तर प्रदेश निगम की बसें मिलती थीं। इन बसों के रंग रोडवेज बस जैसे ही थे। दस्तावेजों में इनका संचालन निजी के बसों के तौर पर किया जा रहा था। बसें दिल्ली-एटा मार्ग पर सवारियां ढो रही थीं। 

विज्ञापन
Two buses painted in roadways bus colors were caught
सिकंन्द्राराव में रोडवेज के रंग में रंगी निजी बस को सीज़ करती एआरटीओ नीतू सिंह - फोटो : विभाग

विस्तार

हाथरस में रोडवेज को चूना लगाने वाली दो निजी बसों को एआरटीओ ने जब्त किया है। यूपी रोडवेज जैसी दिखने वाली य दोनों बस दिल्ली-एटा मार्ग पर दौड़ रही थीं। यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रही थीं। 

विज्ञापन


हाथरस रोडवेज की ओर से मिली शिकायत पर संभागीय परिवहन विभाग हाथरस ने अभियान चलाया। इसमें यात्रियों को ढोने वाले कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान सिकंदराराऊ में दो ऐसी बसें मिलीं जो हूबहू उत्तर प्रदेश निगम की बसें मिलती थीं। इन बसों के रंग रोडवेज बस जैसे ही थे। दस्तावेजों में इनका संचालन निजी के बसों के तौर पर किया जा रहा था। बसें दिल्ली-एटा मार्ग पर सवारियां ढो रही थीं। 
विज्ञापन


एआरटीओ नीतू सिंह ने दोनों बसों को जब्त कर संबंधित थाने में खड़ा किया है। इसके अलावा आठ अन्य चार पहिया वाहनों को भी पकड़ा है। ये वाहन भी अवैध तरीके से सवारियां ढो रहे थे। एआरटीओ ने कहा है कि बिना परमिट या अन्य अवैध तरीके से सवारियों को ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed