{"_id":"6724c46c2683666ccb00904f","slug":"two-bikes-collided-with-each-other-six-people-injured-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो बाइक आपस में भिड़ीं, दोनों पर सवार छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो बाइक आपस में भिड़ीं, दोनों पर सवार छह लोग घायल
Fri, 01 Nov 2024 05:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Nov 2024 05:37 PM IST
सार
सासनी निवासी तीन दोस्त हाथरस से सासनी जा रहे थे। हाथरस की ओर से तीन सवार नाई का नगला से बाइक पर जा रहे थे। अचानक दोनों की बाइकें आपस में भिड़ गईं। बाइकों को आपस में भिड़ने से उनपर सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-हाथरस राष्ट्रीय मार्ग पर 1 नवंबर की सुबह दो बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिससे छह लोग घायल हो गए। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सासनी निवासी विजय, शुभम उनका एक दोस्त हाथरस से सासनी जा रहे थे। हाथरस की ओर से चंद्रशेखर,अर्जुन व एक अन्य नाई का नगला से बाइक पर जा रहे थे। अचानक दोनों की बाइकें आपस में भिड़ गईं। बाइकों को आपस में भिड़ने से उनपर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इनमें अर्जुन, चंद्रशेखर, विजय और शुभम को काफी चोट आई हैं। इनको अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन