फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two arrested for theft of Rs 5.5 lakh from commission agent

Hathras News: आढ़ती के साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी में दो गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2023 11:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 16 Oct 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for theft of Rs 5.5 lakh from commission agent
आढ़ती के रुपये चोरी करने के आरोपी। संवाद - फोटो : Samvad
मंडी समिति से छह अक्तूबर को व्यापारी की कार से शीशा तोड़कर साढ़े पांच लाख रुपयों से भरा बैग चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को 60 हजार रुपये नकद, दो तमंचा, कारतूस, नशीले पाउडर और बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि छह अक्तूबर को शिव एंड कंपनी के मालिक शिव सिंह यादव भुगतान के लिए साढ़े पांच लाख रुपये बैंक से निकालकर लाए थे। जीटी रोड स्थित पंजाब बैंक की शाखा के बाहर दो शातिर युवक टीवीएस बाइक लेकर खड़े थे। उन्हें पता था कि त्योहारी सीजन और धान की बंपर खरीद के चलते व्यापारी बैंक से पैसा निकालने आते हैं।
विज्ञापन




मंडी में जब आढ़ती कार बंद कर बैग उसमें रखा छोड़ गए तो इन युवकों ने कार का शीशा तोड़कर बैग पार दिया। वारदात को मोना उर्फ अमरजीत पुत्र दीपक और संजय पुत्र धर्मपाल निवासी काली मंदिर के पास आदर्श कॉलोनी भांतू कॉलोनी मुरादाबाद ने दिया। इन दोनों को रामबाबू पुत्र दौजीराम निवासी अकराबाद अलीगढ़ ने बुलाया था। वह संजय का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना को अंजाम देने से पहले तीनों ने नगर के बैंकों के बाहर रैकी की थी। चोरी के बाद रामबाबू ने संजय को 70 हजार रुपये, मोना को 50 हजार रुपये दिए। चोरी के माल में से एक तिहाई रामबाबू लेता था। इसके बाद जो पैसा बचता था, उसे रामबाबू पकड़े जाने पर कोर्ट कचहरी के खर्च के लिए रख लेता था। इसके बाद रामबाबू ने उन्हें दोबारा बुला लिया।




रविवार को उन्हें पुरदिलनगर खारजा नहर के पास कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों की पहचान पुलिस ने नगर में जीटी रोड पर लगे सीसी टीवी कैमरे के आधार पर की थी। दोनों आरोपियों पर संभल और मुरादाबाद में कई मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस टीम में एसआई सचिन चौधरी, राजेश कुमार सरोज, अहमद हसन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed