{"_id":"64bc14a8d2718fd92b0af465","slug":"two-arrested-for-breaking-into-houses-and-stealing-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घरों में घुसकर चोरी की वारदात में दो दबोचे, लुक्का और रवि ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घरों में घुसकर चोरी की वारदात में दो दबोचे, लुक्का और रवि ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम
Sat, 22 Jul 2023 11:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:11 PM IST
सार
लुक्का ने गांव के ही रवि पुत्र प्रेमपाल को भी घटना में शामिल बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुक्का से 15300 रुपये और रवि के कब्जे से 14700 रुपये बरामद कर लिए। घटना में एक और शातिर का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव नगला मया में दो दिन पहले हुई दो घरों में चोरी की घटना के सिलसिले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 30 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
दो दिन पहले गांव नगला मया निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र हरप्रसाद व भारतेंद्र उर्फ बिंटू पुत्र क्षेत्रपाल ने तहरीर देकर गांव के ही फैजान उर्फ लुक्का के खिलाफ घर में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना का इकबाल कर लिया।
विज्ञापन
लुक्का ने गांव के ही रवि पुत्र प्रेमपाल को भी घटना में शामिल बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुक्का से 15,300 रुपये और रवि के कब्जे से 14700 रुपये बरामद कर लिए। घटना में एक और शातिर का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन