{"_id":"67c1f7deb3194a05b30ef037","slug":"two-accused-of-abetting-suicide-arrested-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आत्महत्या के लिए उकसाने के दाे आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आत्महत्या के लिए उकसाने के दाे आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Fri, 28 Feb 2025 11:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:22 PM IST
सार
लक्ष्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। उस दिन उसके माता-पिता अलवर के पास दवा लेने गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि 21 फरवरी को गांव नगला जसुआ निवासी 18 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री नेपाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। उस दिन उसके माता-पिता अलवर के पास दवा लेने गए थे। 22 फरवरी को पिता नेपाल सिंह ने गांव के ही सुनील, रामू, मोहित, शिवम, सुधीर, भावना, वेदवती एवं सुघरी के खिलाफ उनकी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से सुनील व शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन