{"_id":"69a207b1169903369f073ac2","slug":"two-ac-e-buses-started-operating-on-the-agra-aligarh-route-hathras-news-c-56-1-hts1003-145184-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर दो एसी ई-बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर दो एसी ई-बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
होली से पहले हाथरस के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें आगरा-अलीगढ़ के बीच सफर करने के लिए अब दो नई एसी ई-बसों की सेवाएं मिल रही हैं। ये बसें हाथरस शहर से होकर गुजर रही हैं, इसलिए स्थानीय यात्रियों को नया विकल्प मिल गया है।
टू बाई टू सीटों वाली इन बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध मिल रही हैं। हाथरस से अलीगढ़ का किराया 87 रुपये तथा आगरा का किराया 115 रुपये है। एसी होने के कारण इन बसों में अंदर बहुत कम शोर होता है। सफर आरामदायक रहता है। स्थानीय यात्रियों ने नई बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे समय की बचत होगी। हाथरस से आगरा और अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रोडवेज अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र वर्मा ने बताया कि आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर दो एसी ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों की मांग के हिसाब से होली के बाद इन बसों को नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित किया जाएगा।
बस का किराया
अलीगढ़ से हाथरस
87 रुपये
अलीगढ़ कट से हाथरस
58 रुपये
अलीगढ़ से सासनी
64 रुपये
अलीगढ़ कट से सासनी
35 रुपये
हाथरस से बिसाना
30 रुपये
हाथरस से सादाबाद
39 रुपये
हाथरस से खंदौली
76 रुपये
हाथरस से फाउंड्रीनगर
97 रुपये
हाथरस से आगरा (आईएसबीटी) 119 रुपये
-- -- -