फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tuksan open defecation free village

टुकसान खुले में शौच मुक्त गांव

Sun, 02 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 02 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tuksan open defecation free village
खुले में शौच मुक्त ग्राम अभियान के तहत शपथ दिलाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने मुरसान ब्लॉक के ग्राम टुकसान को खुले में शौचमुक्त ग्राम घोषित कर दिया है। इस मौके पर गांव में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने लोगों से कहा कि जिले के दूसरे गांवों को भी खुले में शौचमुक्त कराने के लिए सक्रिय योगदान दें।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एक से 15 अक्तूूबर तक संचालित स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए डीएम ने टुकसान को खुले में शौचमुक्त की दिशा में एक मिसाल बताया और इस अच्छे काम के लिए ग्रामीणों को बधाई दी। डीएम ने ग्रामीणों को हाथ उठाकर स्वच्छता की शपथ दिलाई। ग्रामीणाें ने शपथ ली कि महात्मा गंाधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ  राजनीतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की भी कल्पना भी थी। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।
विज्ञापन


डीपीआरओ जगदीशराम गौतम ने कहा कि ग्राम पंचायत टुकसान में कुल 394 परिवार निवास करते हैं, सभी घरों में शौचालय बने हुए हैं और सभी परिवारजन इन शौचालयों का उपयोग कर रहे हैं। महावीर सिंह चाहर पार्टी के कलाकारों ने लोक गीत, संगीत तथा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चौधरी मुकेश सिंह ने डीएम, एडीएम अली हसन कर्नी, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, डीआईओ, यतीशचंद्र गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला को-ऑर्डिनेटर योगेश सारस्वत, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।


वहीं प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को व्यापक स्तर पर लागू करने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर ‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन’ के दो वर्ष पूर्ण होने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, परिसरों, कॉलोनियों, कार्यालयों एवं अन्य स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed