फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tubewell discomfort grew vigorously in the scam

नलकूप घोटाले में सख्ती से बढ़ी बेचैनी

Thu, 16 Jun 2016 11:54 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। विद्युत वितरण खंड तृतीय में किए गए फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले में पांच अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार होने और इस घोटाले में एक दर्जन अधिकारी कर्मचारियों के फंसने की खबर से विद्युत महकमे में खलबली मची रही। अधिकारी एवं कर्मचारी यह जानने की कोशिश करते रहे कि किन-किन अफसर और कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार हुई है। इनके अलावा और कौन-कौन रडार पर हैं।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता बीएस गंगवार का कहना है कि इस मामले में जांच पूरी कर ली गई है, जो अधिकारी कर्मचारी दोषी थे, सबके नाम सामने आ चुके हैं। अब सिर्फ उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार किए जाने का काम किया जा रहा है, जो कि एक हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा। उनकी मानें तो इस घोटाले में न सिर्फ कर्मचारी, बल्कि एक्सईएन से लेकर एसडीओ और अवर अभियंता भी इस पूरे घोटाले में शामिल हैं। साल 2012 से डार्क जोन में नलकूप कनेक्शन देने में इस तरह का फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उनका कहना है घोटाला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े की जांच 2007 से कराने की मांग 
विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा डार्क जोन में नलकूप संयोजन जारी कर बडे़ पैमाने पर किए गए घोटाले की जांच में लापरवाही बरते जाने की शिकायत मानवाधिकार आयोग से की गई है। इंटरनेशनल काउंसिल फॉर ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन के संस्थापक अध्यक्ष अनुराग ज्योति ने शिकायती पत्र में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को इस फर्जीवाड़े की जांच वर्ष 2007 से कराए जाने के लिए निर्देशित किए जाने और घोटाले के दौरान अवैध वसूली कर अर्जित किए गए धन तथा राजस्व हानि की वसूली दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से कर उन्हें दंडित किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों में दौड़ी हर्ष की लहर
हाथरस। सपा के विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी रामनारायण काके ने बताया कि फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच से विद्युत विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों में खलबली और किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उन्हाेेंने बताया कि इस घोटाले की शिकायत सीएम से लेकर विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed