{"_id":"60d2235f8ebc3e33583adadc","slug":"trying-to-burn-the-wife-by-pouring-kerosene-for-not-giving-dowry-sikandhra-rahu-news-ali2662217149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं देने पर मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं देने पर मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश
विज्ञापन
पीड़ित साहिबा जिसे मारने का प्रयास किया गया।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवार न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी युवक ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को जलाने के लिए मिट्टी का तेल डाल दिया। युवती के शोर मचाने पर लोग आ गए जिससे युवक अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला मटकोटा निवासी साहिबा पत्नी सोहेल ने कोतवाली में दी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी शादी सोहेल से आठ माह पूर्व हुई थी। पिता ने हैसियत के हिसाब से पर्याप्त दहेज दिया था। उसे बाद में ज्ञात हुआ कि सोहेल ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी कर ली थी। फिर भी वह चुप रही।
शादी के कुछ महीनों बाद सोहेल ने दहेज में दस लाख रुपये लाने की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर वह उत्पीड़न करने लगा। 22 जून की दोपहर में सोहेल ने उसे बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल सोहेल को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस सोहेल से पूछताछ कर रही थी।