{"_id":"5f4bd63e8ebc3e17600b8d5c","slug":"truck-theft-from-agra-tires-and-mobile-missed-sadabad-news-ali24250638","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से गायब ट्रक से टायर और मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से गायब ट्रक से टायर और मोबाइल चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
आगरा से गायब हुआ ट्रक सादाबाद में आगरा रोड पर खड़ा मिला। चोरों ने ट्रक के आठ टायर और ट्रक में रखे एक मोबाइल फोन को चोरी कर लिया। सादाबाद कोतवाली में धारा 379 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कृष्णा बाग कॉलोनी टेड़ी बगिया, थाना एत्माउद्दौला जनपद आगरा निवासी लायक सिंह पुत्र केशरीराम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी इंदौर-आगरा रोडवेज कंपनी नंदलालपुर बिहारी पेट्रोल पंप के सामने हाथरस रोड थाना खंदौली जनपद आगरा के नाम से कंपनी है। 29 अगस्त को उसकी कंपनी के सामने बिहारी पेट्रोल पंप पर ट्रक संख्या एपी 26-टीजे 0549 खड़ा था, जिसका चालक उसकी कंपनी पर आकर सो गया। रात करीब दो बजे चालक ने बाहर निकलकर देखा तो ट्रक नहीं दिखा।
ट्रक को 30 अगस्त की रात करीब दो बजे चोर चोरी कर ले गए। इसकी सूचना ट्रक चालक ने आकर दी तो उसने यह सूचना ट्रक मालिक के मोबाइल फोन पर दी तो ट्रक मालिक ने बताया कि यह ट्रक रात के 3.20 बजे टोल प्लाजा बरौस खंदौली से फास्ट टैग द्वारा पास हुआ, जिसका मैसेज उसके मोबाइल पर आया है। वह चालक को लेकर ट्रक की तलाश में सादाबाद की तरफ आया तो रिलायंस पेट्रोल पंप सादाबाद के पास रोड पर ही ट्रक खड़ा मिला। ट्रक से आठ टायर और ट्रक में रखा एक मोबाइल फोन भी गायब था, जिसे चोर ले गए। ट्रक को सीमेंट की ईंट लगाकर खड़ा किया गया था। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।