{"_id":"5f4d26fe8ebc3e175e7f66c6","slug":"truck-ruined-scooty-sited-girls-die-sasni-news-ali242590470","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारी, किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारी, किशोरी की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव समामई के निकट सोमवार की शाम को स्कूटी सवार 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्कूटी एवं किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया। घायल युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां से उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
अलीगढ़ जिले के कस्बा इगलास निवासी 27 वर्षीय शिवम पुत्र महेशचंद्र शर्मा अपनी स्कूटी पर अपनी भांजी 14 वर्षीय चंचल पुत्री विनोद निवासी जैनपुरी सासनी को लेकर अलीगढ़ जा रहा था। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर जैसे ही वह ग्राम समामई से आगे पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे 14 वर्षीय किशोरी चंचल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। किशोरी के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।