फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck looted after killing missing truck driver

Aligarh News: चालक की हत्या कर लूटा ट्रक, शव महेशपुर में फेंका, जीपीएस से टूंडला में मिला ट्रक

Tue, 03 Sep 2024 07:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 07:01 AM IST
सार

रवि शर्मा 31 अगस्त की देर रात वह ट्रक लेकर कहीं जाने की कहकर निकले। इसके बाद सुबह जब उसका फोन मिलाया गया तो फोन नहीं लगा। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इधर, 1 अगस्त दोपहर में क्वार्सी पुलिस को महेशपुर इलाके में रेलवे लाइन के सहारे एक शव मिला।

विज्ञापन
Truck looted after killing missing truck driver
मृतक ट्रक चालक रवि शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके से ट्रक सहित लापता चालक की हत्या कर बदमाशों ने ट्रक लूट लिया। हत्या के बाद युवक का शव क्वार्सी के महेशपुर इलाके में फेंक दिया गया। वहीं, लूटा गया ट्रक टूंडला में लावारिस अवस्था में मिला है। 2 अगस्त देर शाम पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बन्नादेवी बरौला आनंद विहार का रवि शर्मा (38) पेशे से ट्रक चालक थे। वह दो बेटे और दो बेटी के पिता थे। बरौला निवासी ट्रक स्वामी का ट्रक चलाते थे। 31 अगस्त की देर रात वह ट्रक लेकर कहीं जाने की कहकर निकले। इसके बाद सुबह जब उसका फोन मिलाया गया तो फोन नहीं लगा। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इधर, 1 अगस्त दोपहर में क्वार्सी पुलिस को महेशपुर इलाके में रेलवे लाइन के सहारे एक शव मिला। जिसकी पहचान न होने पर उसे क्वार्सी पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन


2 अगस्त सुबह रवि के परिजन बन्नादेवी थाने पहुंचे। जहां रवि के ट्रक सहित गायब होने की जानकारी दी। बन्नादेवी पुलिस ने जीपीएस के जरिये जानकारी की तो ट्रक खाली व लावारिस अवस्था में फिरोजाबाद के टूंडला में रजावली के आसपास खड़ा होना पाया गया। इसे टूंडला पुलिस के सहयोग से पुलिस यहां ले आई। इंस्पेक्टर बन्नादेवी पंकज मिश्रा के अनुसार शव की पहचान हो गई है। हत्या कर ट्रक लूटना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। फिर भी मुकदमा व जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed