फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck loaded with government rice caught, case to be filed

Hathras News: सरकारी चावल से लदा ट्रक पकड़ा, दर्ज होगा मुकदमा

Sun, 04 Jan 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with government rice caught, case to be filed
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर शुक्रवार की रात को गश्त के दौरान पुलिस ने सरकारी चावल से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक श्रीराम धर्मकांटा पर वजन कराने के लिए खड़ा था। ट्रक में 18 टन से अधिक चावल लदा था। चावल को राशन डीलर के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपने हमराहों के साथ गश्त पर थे। उन्हें एक ट्रक सादाबाद-जलेसर मार्ग पर तामसी तिराहा स्थित श्रीराम धर्मकांटा पर संदिग्ध हालात में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रक के पास जाकर देखा तो उसमें चावल लदा था। पूछताछ करने पर चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम मनीष चौधरी को दी। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार को मौके पर भेजा। तहसीलदार हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों की देखरेख में ट्रक में भरे चावल का वजन कराया गया, जिसके बाद इसे गांव मढ़ापिथू के राशन डीलर के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि चावल की जांच करके इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उनके निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि यह ट्रक हरियाणा से हाथरस में कंबल लेकर आया था। कंबल उतारने के बाद ट्रक मालिक ने चालक को सहपऊ क्षेत्र से चावल उठाने के लिए कहा था। यह राशन कार्डधारकों से गली-गली घूमकर इकट्ठा किया गया सरकारी राशन का चावल है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।



धर्मकांटा के कमरों में मिले सरकारी खाद्यान्न से भरे बोरे
सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित श्रीराम धर्मकांटा पर बने दो कमरों में सरकारी राशन के भरे हुए बोरे मिलने पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस धर्मकांटे पर बने दो में से एक कमरे में 12 सरकारी मोहर लगीं बोरियों में बाजरा, दो कमरों में 11 सरकारी मोहर लगीं बोरियों में गेहूं मिलने के साथ एक अन्य कमरे में चावलों से भरे बोरे मिले हैं। शनिवार की सुबह धर्मकांटे पर राशन की दुकानों को सामग्री सप्लाई करने वाला ठेकेदार इन बाेरियों में भरे खाद्यान्न को दुकानों पर भेजने की बात कह रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने जब ठेकेदार से पूछा कि क्या उन्होंने इन कमरों को ले रखा है और इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है तो वह चुप्पी साध गए। आपूर्ति निरीक्षक का कहना है कि ठेकेदार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed