{"_id":"679dc3642454c2b34d079392","slug":"truck-full-of-animals-went-out-of-control-and-overturned-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 20 पशुओं की मौत और 40 पशु घायल, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 20 पशुओं की मौत और 40 पशु घायल, चालक की हालत गंभीर
Sat, 01 Feb 2025 12:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:17 PM IST
सार
पशुओं से लदा ट्रक मध्यप्रदेश के गुना से अलीगढ़ जा रहा था। हतीसा पुल के पास ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक में भरे हुए 20 पशुओं की जान चली गई और 40 पशु घायल हो गए।
विज्ञापन
पलटे ट्रक से पशुओं को निकालती जेसीबी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर स्थित हतीसा पुल पर 1 फरवरी को पशुओं से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ दूसरी ओर जाकर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में 20 पशुओं की मौत हो गई, 40 पशु और चालक घायल हो गए। घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ट्रक चालक अरमान निवासी नंदू नगरिया मध्य प्रदेश के गुना से भैंस और अन्य मवेशियों को लादकर अलीगढ़ ले जा रहा था। आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर हतीसा पुल के निकट वह ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पुल से नीचे सड़क के दूसरी ओर जाकर गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया और उसमें फंसे पशुओं को बाहर निकाला गया। मृत पशुओं को मिट्टी में दफना दिया गया।
विज्ञापन
पशु चिकित्सकों को बुलाकर मौके पर ही घायल पशुओं का उपचार कराया गया। हादसे से यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया। मृत पशुओं को दफनाने का इंतजाम किया गया। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि पशुओं से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया था। इसमें ट्रक का चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन