फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck drivers sitting on dharna against indecency outside BPCL plant in Salempur, Hathras

हाथरस में बीपीसीएल संयंत्र में ट्रक चालकों ने सुरक्षा अधिकारी के द्वारा अभद्रता किए जाने पर हड़ताल

Tue, 12 Nov 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers sitting on dharna against indecency outside BPCL plant in Salempur, Hathras
हाथरस के सलेमपुर में बीपीसीएल प्लांट के बाहर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते ट्रक चालक। - फोटो : HASAYAN
अभद्रता पर भड़के ट्रक चालक, बीपीसीएल प्लांट के बाहर हड़ताल कर धरने पर बैठे
विज्ञापन

सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर अधिकारी ने छीन लिया था चालक का लाइसेंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हसायन (हाथरस)। सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित भारत बाटलिंग गैस प्लांट में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर सुरक्षा अधिकारी द्वारा ट्रक चालक का लाइसेंस छीनने और अभद्रता करने के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। सभी चालक ट्रकों को खड़ा कर धरने पर बैठ गए। ट्रक चालकों की हड़ताल से गैस की डिलीवरी रुक गई, जिससे प्लांट प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्लांट के अधिकारियों ने चालकों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, चालक सुरक्षा अधिकारी से माफी मंगवाने की मांग पर अड़े रहे।
दरअसल, सोमवार को प्लांट के एक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट के अंदर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता कर दी, जिसकी जानकारी चालक ने बाहर आकर अन्य ट्रक चालकों को दी। इसके बाद आक्रोशित चालक सुबह से ही प्लांट के बाहर सड़क के किनारे ट्रकों को खड़ा कर धरने पर बैठ गए। चालकों ने प्लांट के सुरक्षा अधिकारी के साथ भी हाथापाई कर दी।
विज्ञापन

प्लांट के बाहर ट्रक चालकों के द्वारा हड़ताल व हंगामे के दौरान प्लांट के अन्य अधिकारियों ने जैसे तैसे सुरक्षा अधिकारी को ट्रक चालकों के सामने से अलग किया। सोमवार की दोपहर को करीब दो बजे के करीब प्लांट के अधिकारियों ने ट्रक चालकों के सुपरवाइजर व ग्राम प्रधान नगला रति के पति देवेंद्र कुमार बघेल के सहयोग से ट्रक चालकों को जैसे तैसे समझा-बुझाकर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी से समझौता कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्लांट के प्रादेशिक प्रबंधक प्रकाश मीणा ने बताया कि ट्रक चालकों के द्वारा किसी अधिकारी से सुरक्षा नियमों का पालन किए जाने की बात पर कुछ मामला बिगड़ गया था। बाद में ट्रक चालकों व अधिकारियों के बीच समझौता हो जाने के बाद मामला निपट जाने से ट्रक चालकों ने हड़ताल भी समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed