{"_id":"6771974ab99516195c098c77","slug":"truck-collides-with-bike-two-youths-injured-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल
Mon, 30 Dec 2024 12:09 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:09 AM IST
सार
घासमंडी के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए, उनको पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में आगरा रोड पर बाइक से नाश्ता लेने जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के घासमंडी के निकट ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल अजय निवासी नगला मोजी थाना सहपऊ व प्रशांत निवासी लहरा वाला बगीची को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन