फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck collides with bike, pregnant woman dies

Hathras Road Accident: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, पति घायल

Sat, 24 May 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 24 May 2025 01:38 AM IST
सार

कविता पति के साथ डॉक्टर को दिखाने आई थीं। डॉक्टर से दवा लेने के बाद बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एलपीजी गैस सिलिंडर से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Truck collides with bike, pregnant woman dies
मृतका कविता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस रोड पर गांव चमरौली के निकट 23 मई की दोपहर में गैस सिलिंडर से भरे ट्रक ने हाथरस की तरफ जा रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई और उनके पति घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी 25 वर्षीय कविता पत्नी नीरज 23 मई को अपने पति के साथ सिकंदराराऊ में डॉक्टर को दिखाने आई थीं। वह गर्भवती थीं। डॉक्टर से दवा लेने के बाद नीरज जब अपनी पत्नी को लेकर बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे, तभी कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड पर गांव चमरौली के निकट पीछे से आ रहे एलपीजी गैस सिलिंडर से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रक खाली सिलिंडर लेकर सलेमपुर बॉटलिंग प्लांट जा रहा था। हादसे में कविता के गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति नीरज घायल हो गए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा हैं। नीरज गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। कविता ने अपने पीछे एक मासूम बच्ची को बिलखते हुए छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed