फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck and tractor overturn after collision; drivers injured.

Hathras News: भिड़ंत के बाद पलटे ट्रक व ट्रैक्टर, चालक घायल

Fri, 02 Oct 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 02 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Truck and tractor overturn after collision; drivers injured.
अलीगढ़ हाईवे पर टक्कर के बाद पलटे पड़े ट्रक व ट्रैक्टर। स्रोत : पाठक  - फोटो : Reader
एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट बीती रात एक तेज रफ्तार गेहूं से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात्रि 12 बजे करीब धान से लदा एक ट्रैक्टर अलीगढ़ की तरफ से आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर गांव हुसैनपुर के समीप पहुंचा, तभी एटा की ओर से गेहूं से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक सत्यप्रकाश निवासी खासपुर पुरदिलनगर घायल हो गया। ट्रक के चालक और क्लीनर भी जख्मी हो गए। पुलिस ने हाइड्रा और जेसीबी की मदद से सड़क पर पलटे वाहनों और बिखरे पड़े सामान को हटवाया, जिसके बाद हाइवे पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed