{"_id":"6509ff4e48bb07b4bd0fa9e5","slug":"treatment-is-being-given-by-making-two-patients-lie-on-one-bed-hathras-news-c-56-1-sknl1012-5003-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल बुखार: वार्ड हाउसफुल, एक बेड पर दो मरीज का हो रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल बुखार: वार्ड हाउसफुल, एक बेड पर दो मरीज का हो रहा उपचार
Wed, 20 Sep 2023 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:36 AM IST
सार
बागला जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीजों की वजह से सभी वार्ड खचाखच भर गए गए हैं। इमरजेंसी में भी बेड की कमी देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर वायरल बुखार के प्रकोप ने स्टाफ से लेकर संसाधनों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी हे।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में बेड की कमी के चलते बेंच पर लिटाकर मरीज का उपचार किया गया
- फोटो : संवाद
विस्तार
वायरल बुखार के मौसम में एक बार फिर शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में बेड की कमी काफी खल रही है। मरीजों की भीड़ के चलते जिला अस्पताल के सभी वार्ड हाउसफुल हो गए हैं। एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर उपचार दिया जा रहा है। बेड की कमी के चलते मरीजों को टेबल पर लिटाकर बोतल चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
इन दिनों वायरल बुखार का मौसम चल रहा है। जिलेभर में डेंगू, वायरल बुखार व डायरिया के मरीजों की भरमार है। शहर के बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रति दिन 1500 से 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसा ही कुछ तस्वीर शहर के निजी चिकित्सकाें के यहां देखने को मिल रही है, जहां बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की कतार लगी हैं। बुखार व डायरिया की चपेट में आने से कई मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीजों की वजह से सभी वार्ड खचाखच भर गए गए हैं। इमरजेंसी में भी बेड की कमी देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर वायरल बुखार के प्रकोप ने स्टाफ से लेकर संसाधनों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी हे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश का कहना है कि अस्पताल में पहले से ही जगह की भारी कमी है। मात्र अस्पताल में 70 बेड की व्यवस्था है। इमरजेंसी को बड़ा किए जाने व वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाए जाने के लिए पत्र के माध्यम से उच्चधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराया जा रहा है।