फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Travelers will face problems on local and long routes

लोकल व लंबे रूटों पर यात्री झेलेंगे दिक्कतें

Wed, 28 Aug 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Travelers will face problems on local and long routes
लोकल व लंबे रूटों पर यात्री झेलेंगे दिक्कतें
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक नीलामी वाली बसों के पहिये थमे
बसों को भेजने के लिए मुख्यालय के आदेश का हो रहा इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लोकल और लंबे रूटों पर अब रोडवेज बसों की किल्लत रहेगी, क्योंकि हाथरस डिपो की एक दर्जन बसें नीलामी की जद में आ गई है। इस कारण इन बसों को वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया है। बसों को नीलाम करने के लिए मुख्यालय से आने वाले आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं, जिनमें से एक दर्जन बसें बसें किलोमीटर पूरे करने के साथ अवधि पूरी कर चुकी हैं। बीते दिनों निगम के अफसरों जब यह आदेश कि बिना ओके के किसी बस का संचालन नहीं किया जाए। तब से इन बसों को खड़ा कर दिया गया है। इन बसों के खड़ा होने से हरिद्वार, देहरादून और अन्य रूटों पर बसों की किल्लत हो गई है। इस कारण शहर के तालाब चौराहा, बस स्टैंड बाईपास सहित अन्य जगह पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। मुख्यालय से नीलाम वाली बसों को भेजने का आदेश नहीं आया है। इस कारण अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन

इस मामले में हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि एक दर्जन बसों नीलामी की अवधि पूरी कर चुकी है। बसों को वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया है। मुख्यालय से आदेश आने के साथ बसों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed